रेडमी नोट 11 | Redmi Note 11, Note 11 Pro in Hindi

रेडमी नोट 11 | Redmi Note 11

रेडमी नोट 11

रेडमी नोट 11: Redmi हमेशा से ही मोबाइल मार्किट में धमाके करता रहा है। और अब redmi ने अपना नए  note 11  series के phones को launch कर दिया है। यह phone आपको कई variants में देखने को मिल जायेंगे, जिसमे से सबसे मंहगा फ़ोन redmi 11 pro plus है। और इसमे आपको ज्यादा battery के साथ साथ full hd display भी मिल जाती है।

वही जो इसका base model है जो कि redmi note 11 है इसमे आपको redmi note pro और redmi note pro plus से थोड़े कम specofications देखने को मिलते है। और इसमे आपको fast charger भी दूसरे के मुकबले कम watt का ही मिलता है। मगर आपको camera इसमे अच्छा मिलता है जिसके बारे में हमने detail में नीचे जानकारी दी है। वही आपको redmi note 11 pro और pro plus दोनों में ही आपको same processor देखने को मिलता है। वही note 11 में अलग है।

तो चलिए अब थोड़ा विस्तार से इन तीनो ही note11 series के specifications के बारे में जान लेते है। कि इन तीनो में क्या क्या अलग और खाश है। और आपको कौन सा खरीदना चाहिए ताकि आपकी जरूरतो पर खड़ी उतरे।

 

रेडमी नोट 11 series के बारे में जानकारी

Redmi note 11 series बहुत ही खाश होने वाला है। redmi note11 series के तीनों varients को china में लांच कर दिया गया है और इन तीनो की कीमत 14 हज़ार से 28 हज़ार के बीच मे रखी गयी है लेकिन जब ये phones india में आएंगे तब पता लगेगा कि indian market के अनुसार इसकी क्या कीमत कंपनी रखती है।

लेकिन अगर हम इन phones के features कि बात करे तो इनमें आपको 5g का support मिलेगा साथ ही base model में भी आपको 90 Hz का refresh rate मिलेगा और इनमें आपको Ram भी 4GB से ज्यादा ही देखने को मिलेगा। जो कि processing के लिहाज से काफी अच्छा है। हालांकि redmi note 11 के मुकबले redmi note pro और pro plus में कुछ ज्यादा features आपको देखने को मिल जायेंगे जैसे कि ज्यादा megapixel का camera, बेहतरीन processor, ज्यादा RAM, बड़ी battery और भी बहुत कुछ। लेकिन फिलहाल redmi note 11 india में launch नही किया गया हैं। लेकिन कुछ बड़ी tech news websites ने ये बताया है कि redmi जल्द ही इन सभी varients को नए नाम जो कि Redmi note 11T होगा के साथ india में लांच करेगा।

Redmi note 11 series phone की specifications

Redmi note 11- इस phone के display की बात करे तो इसमे आपको 6.6 इंच की फुल HD+ का Display 90 Hz के refresh rate के साथ देखने को मिलता है। और इस phone में आपको mediaTek dimensity 810 का processor लगा है जो कि 5g network को भी support करता है और performance के लिहाज से भी काफी बेहतरीन है। वही अगर हम इस phone के कैमरे की बात करे, तो इसमे आपको 50MP का primary sensor और 2mp का micro sensor दिया गया है। तथा front में आपको 16MP का selfie camera देखने को मिल जाता है। इसमे आपको 128 gb तक का storage space के साथ साथ 8 gb RAM भी मिलता है। लेकिन RAM और Internal storage depend करेगा कि आप कौन सा variant लेते है।

अब अगर हम charger और battery की बात करे तो इसमे आपको 5000mah की बैटरी मिलती है और इसके साथ 33w का fast charger भी मिलता है जो कि phone को केवल 1 से 2 घंटे के अंदर full charge कर सकता है। इसके अलावा आपको इसमे बाकी के features जैसे कि fingerprint scanner, bluetooth, wifi, 3.5mm jack जैसी चीज भी मिल जाती है।

रेडमी नोट 11 pro

इसमे आपको 6.67 inch की बड़ी और AMOLED display देखने को मिलेगा और इसमे 120Hz का refresh rate भी होगा। तो आपको display पहले से smooth और बेहतर quality का मिलेगा। वही अगर बात करे इसके processor की तो इसमे MediaTek Dimensity 920 chipset  दिया गया है। तथा इसमे आपको 8gb RAM के साथ 256 Mb का storage भी देखने को मिलेगा। वही इसमे आपको 108 mp का triple rear camera setup देखने को मिलेगा जिसमे कि एक 8mp का wide angle camera होगा और दूसरा 2mp का micro camera होगा। वही front में आपको  16MP का camera देखने को मिलेगा। अब अगर हम battery की बात करे तो इसमे आपको 5000mah की battery मिलेगी और इसके साथ आपको 67w का fast charging support भी मिलेगा और कंपनी का दावा है कि इसे फुल चार्ज लगभग 45 मिनट में किया जा सकेगा।

Redmi note 11 pro plus

इस phone के सभी feature भी लगभग redmi note 11 pro के जैसे ही है और  इसमें MediaTek Dimensity 920 processor chipset दिया गया है तथा इस फोन में भी आपको 6.67 इंच की OLED display दी गई है और इसमे camera भी आपको sony का 108 MP का primary sensor दिया गया है. इसके साथ 8 MP का ultra wide lense है और 2MP का  micro sensor दिया गया है। इसके साथ ही selfie के लिए 16MP का front camera दिया गया है. लेकिन इसमे आपको battery 4,500 mAh की दी गई है. लेकिन यह 120w fast charging support के साथ आता है।

रेडमी नोट 11 series के price के बारे में जानकारी।

आब अगर हम redmi note 11, redmi note 11 pro और redmi note 11 pro plus के कीमत की बात करे तो आपको indian market में redmi note 11 की कीमत 14 हज़ार से शुरू होकर 19 हज़ार के बीच मिलेगी, जो कि depend करता है कि आप कौन का variant ले रहे है। वही आपको redmi note 11 pro की कीमत 18 हज़ार से शुरू होकर 24 हज़ार के बीच मे होगा जो कि अलग अलग varients पर depend करेगा। और आपको redmi note 11 plus pro 22 हज़ार से शुरू होकर 27 हज़ार के बीच मिलेगा। और इसकी कीमत भी अलग अलग variants के अनुसार होगी। लेकिन इन phones की कीमत भारत मे थोड़ी कम या ज्यादा भी हो सकती है।

Redmi note 11 series phone india में कब launch होंगे।

अभी फिलहाल redmi 11 series को केवल चीन में ही लांच किया गया है लेकिन company के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इसको जल्द ही नए नाम के साथ india में भी launch किया जाएगा। लेकिन यह कब तक india में launch होगा इसके बारे में जानकारी नही दी गयी है। परन्तु tech websites का कहना है कि इसको november या december तक भारतीय market में लांच किया जा सकता है।

Final words

दोस्तो अगर आप नया phone लेने के बारे में सोच रहे है तो आप थोड़े समय के लिए इंतज़ार करिये, क्योकि जल्द ही redmi अपने note 11 series को भारत मे नए नाम के साथ लांच करने वाला है और इसकी कीमत भी 14 हज़ार से शुरू होती है तथा features भी इसमे आपको बेहतरीन देखने को मिलेंगे।

फिलहाल अभी ये केवल चीन में ही लांच किया गया है। लेकिन भारत मे जिस तरह से redmi के phones popular है ऐसे में आपको ये फ़ोन November में देखने को मिल सकता है।

अगर आप को ये जानकारी पसन्द आयी हो तो आप हमारे इस post को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।


Also check: worldofinstrumentation.com