Jio Phone Next launch date, Features in Hindi | जिओ फ़ोन नेक्स्ट कब आएगा

Jio Phone Next

JIo phone next की चर्चा आज के समय मे mobile market में बहुत ज्यादा हो रही है। इसके पीछे का कारण है इसका price जो कि खाश कर lower middle class लोगो को ध्यान में रख कर कीमत रखी गयी है। लेकिन यह कीमत कितनी कम होगी वो फिलहाल reliance ने लोगो को नही बताया है। लेकिन यह phone जिन features के साथ आने वाला है वो काफी बेहतरीन है।

ये फ़ोन आपको google android के optimize version के साथ देखने को मिलने वाला है जिसको खाश कर google ने jio phones के लिए ही design किया है और इसमे आप play store के द्वारा भी apps को download कर पायगे। इतना ही नही बल्कि AGM मे दी गयी जानकारी के अनुसार इस phone में voice assistant, navigation, camera, touchscreen आदि जैसे भी features इसमे शामिल होंगे। इसके साथ ही google ने ये भी कहा है कि इसमे आपको regular updates भी देखने को मिल जाएगा।

तो चलिए अब जरा विस्तार से jio phone next के बारे में जान लेते है कि इसमे आपको कौन कौन से बेहतरीन features मिलेंगे और कैसे यह market में revolution ला सकता है। तथा क्या यह affordable price range वाले phones को टक्कर दे पाएगा या नही तथा यह phone किन लोगों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

Jio phone next में क्या features होंगे।

तो चलिए अब jio phone next के features के बारे में जान लेते है। हालांकि बहुत से features third news websites पर published है लेकिन उनके बारे में jio ने आधिकारिक रूप से पुष्टि नही की है।

Design- जैसा कि reliance के chairman Mr. mukesh ambani ने AGM में jio phone next को दिखाया था, तो उसके अनुसार  jio phone next का design आपको simple देखने को मिला है, लेकिन यह आकर्षक भी लग रहा है। और इसकी body आपको plastic की देखने को मिलेगी। तथा back में आपको primary camera देखने को मिल जाएगा तथा इसके साथ आपको flash light भी मिल जाएगा और आपके पीछे jio की branding भी देखने को मिलेगीं। साथ ही ऐसा माना जा रहा है यह phone light weight भी होगा।

Display- इस phone में आपको 5.5 inch की LCD display लगा हुआ मिलेगा। इसके साथ आपको इसमे 720×1600 pixel aspect ratio 18:9 का मिल सकता है। साथ ही यह phone touch screen के साथ आएगा, लेकिन शायद आपको इसमे gorilla glass का protection देखने को न मिले।

Processor- इसमे आपको quad core 1.4GHz वाला processor देखने को मिल सकता है। चूंकि यह phone affordable price में launch होने वाला है तो ऐसे में ये processor एक सही option है jio phone next के लिए। 

RAM and Storage- इसमे आपको 16gb का internal storage देखने को मिल सकता है। साथ ही अच्छी performance के लिए इसमे 2gb तक का RAM हो सकता है। क्योंकि आज के समय इतना RAM तो किसी भी mobile के लिए required है। 

Camera- इसमे आपको 5MP rear camera के साथ selfie camera भी देखने को मिलेगा ताकि आप आसानी से video calls कर पाए। और आज के समय मे देखा जाए तो camera हर mobile का खाश feature बन गया है। तो ऐसे में आपको इस phone में भी camera देखने को मिल जाएगा, लेकिन हो सकता है कि इसमे लगा camera आज के mobile phones में लगे camera के जैसे न हो लेकिन काम चल जाएगा।

Connectivity- अगर connectivity की बात करे तो अभी तक जितना हमे मालूम चल पाया है उसके हिसाब से यह phones 4g, 3g, 2g network को support करेंगे। लेकिन हो सकता है कि यदि ये phone market में कामयाब शाबित होता है तो शायद company इसका 5g variant भी निकले। इसके साथ आपको इसमे Wi-Fi और Bluetooth का भी support मिल जाएगा। वही ये single sim के साथ आएगा।

Sensors- वही अगर दूसरे sensors की बात करे तो इसमे आपको GPS, Proximity sensor, Accelerometer sensor भी देखने को मिल जाएगा। 

Battery– किसी भी phone की battery ही ये decide करती है कि उस phone को कितनी देर use किया जा सकता है। तो इस phone में आपको 3000mAh की battery देखने को मिल सकती है। तो आपको decent battery backup इसमे मिलेगा।

Software- इसमे आपको google का खाश android software देखने को मिलेगा जो कि खाश तौर पर इसी phone के लिए बनाया एयर optimize किया गया है साथ ही आपको इसे updates भी देखने को मिलेगा।

Jio phone next कब तक market में launch होगा।

Reliance ने अपने annual general meeting में jio phone next की release date बता दी है जो कि इस साल 10 September यानी कि गणेश चतुर्थी वाले दिन launch हो जायेगा और आप इस phone jio की website से book कर सकते है तथा jio store से भी खरीद पाएंगे। लेकिन बाहरी retail market में ये phone कब तक available हो पायेगा इसके बारे में अभी कोई जानकारी नही है।

Jio phone next के market में आने से किन लोगों को फायदा होगा।

Jio phone next के आने से उन लोगो को ज्यादा फायदा होगा जो लोग mobile phones मंहगे होने के कारण नही खरीद पाते है तथा इससे data का consumption भी rural india में बढ़ेगा, क्योकि अभी तक देखा ये गया है कि गाँव मे आज भी लोग छोटे features phones का ही इस्तेमाल करते है। लेकिन यदि smartphones feature phones के दाम पर मिलने लग जायेंगे, तो लोग उसे ही लेना पसंद करेंगे तथा इससे उनके ज्ञान में भी वृद्धि  होगी क्योकि गाँव के लोग youtube और दूसरे websites से internet के माध्यम से जुड़ पाएंगे।

इससे गाँव मे development भी तेजी से होगा और गाँव भी digital india से जुड़ पायेगा। तथा आज के समय मे online classes बच्चों की चल रही है लेकिन बहुत से लोग ऐसे है जो smart phones afford नही कर सकते है। तो इससे उनको भी मदद होगी। और वो लोग भी सस्ते smartphone को खरीद सकेंगे तथा अपने बच्चों को पढ़ा सकेंगे केवल इतना ही नही बल्कि बच्चे online माध्यम से internet और youtube के द्वारा भी free में पढ़ पाएंगे।

Conclusion

JIo जब से market में launch हुआ है जब से इसने market में affordable internet और phone का trend शुरू कर दिया है। जहाँ पहले के समय 1gb data के लिए consumer’s को 500 से अधिक रुपए देने पड़ते थे, वही आज के समय मे per day 2gb data plan एक महीने से तीन महीने तक का इसी price में मिल रहा है। साथ ही jio ने अपना phone भी jio network के समय launch किया था। जो कि काफी affordable था, लेकिन इस बार jio कुछ बड़ा करने वाला है। jio अपना खुद का phone google के साथ मिलकर launch करने वाला है और यह केवल india में ही नही बल्कि india से बाहर भी बिकेगा।

इसकी कीमत बहुत कम होगी जैसे कि 2500 से लेकर 5000 के बीच मे, तो ऐसे में हो सकता है कि अब उन लोगो के हाथ मे भी smart phones आ जाए जो लोग मंहगे phones को afford नही कर सकते है। हालांकि यह phone दूसरे कौन कौन से देशो में देखने को मिलेगा इसके बारे में company ने अभी कुछ भी नही कहा है लेकिन भारत मे ये गणेश चतुर्थी के दिन से available हो जाएगा।

दोस्तो आप लोगो हमारी ये जानकारी कैसी लगी आप हमें अपनी राय जरूर दे। और इस post को दूसरों के साथ share भी करे।


और पढ़े : Mi 11 lite in Hindi | मि 11 लाइट की प्राइस और सभी जानकारी