IELTS क्या है? IELTS के प्रकार, एक्जाम पैटर्न और अन्य जानकारी। IELTS in Hindi
IELTS क्या है?: दोस्तों हमारे देश में बहुत सारे लोगों का एक सपना होता है कि वह विदेश जाकर पढ़ाई करें या फिर नौकरी करें तो अगर आप भी एक ऐसे व्यक्ति हैं जोकि US, UK और Canada जैसे बड़े देशों में जाकर पढ़ाई करना या फिर नौकरी करना चाहते हैं तो आईईएलटीएस(IELTS) एग्जाम को बिना पास किए हुए आप किसी भी स्थिति में ऐसा नहीं कर सकते।
अगर आप भी आईईएलटीएस एग्जाम के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं और अगर आपका भी यह सवाल है कि IELTS क्या है? तो आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने वाले हैं कि
- आईईएलटीएस एग्जाम क्या है?
- IELTS पास करने में कितना समय लगता है?
- IELTS एग्जाम कितने प्रकार का होता है?
- IELTS परीक्षा के लिए योग्यता
- आईईएलटीएस एग्जाम फॉर्म भरने की प्रक्रिया
- आईईएलटीएस एग्जाम पेपर फॉर्मेट
- IELTS एग्जाम स्कोर Sheet
- भारत में IELTS टेस्ट देने के एग्जाम सेंटर्स
- 2023 की IELTS परीक्षा की तारीखें
- उपसहार (Conclusion)
तो अगर आप भी इन सभी सवालों के जवाबों को विस्तार से जानना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आपको IELTS के बारे में पूरी जानकारी मिल सके तो आइए सबसे पहले जानते हैं कि आईईएलटीएस एग्जाम क्या होता है या IELTS का क्या मतलब होता है।
> आईईएलटीएस एग्जाम क्या है?(IELTS Exam)
जो लोग आईईएलटीएस के बारे में नहीं जानते तो उनके लिए बता दें कि IELTS का पूरा नाम “International English Language Testing System (इंटरनेशनल इंग्लिश लैंग्वेज टेस्टिंग सिस्टम)” होता है। जिसमें कि आपके इंग्लिश भाषा को बोलने, सुनने व समझने की क्षमता को परखा जाता है।
यह परीक्षा सामान्यतः उन लोगों के लिए होती है जो कि अंग्रेजी भाषा बोलने वाले देशों में या तो पढ़ाई करना चाहते हैं या फिर नौकरी करना चाहते हैं और अगर आप USA, UK, Canada, Australia आदि देशों में स्थाई रूप से बचना चाहते हैं तो उसके लिए भी आपको यह परीक्षा देना अनिवार्य होता है।
> IELTS के लिए पढ़ाई करने में कितना समय लगता है?
अगर हम इसके बारे में बात करें कि आप अपना कितना समय देकर इस परीक्षा को पास कर सकते हैं या IELTS एग्जाम के लिए पढ़ाई करने में कितना समय लगता है तो यह पूरी तरह से आपके ऊपर निर्भर करता है अगर आप अंग्रेजी भाषा को अच्छी तरह से लिखना, पढ़ना, सुनना और समझना जानते हैं तो आप इस परीक्षा को आसानी से पास कर सकते हैं।
अगर आपकी इंग्लिश कम्युनिकेशन स्किल अच्छी है तो आप इस एग्जाम को बिना किसी प्रकार की तैयारी किए हुए भी पास कर सकते हैं और अगर अब हम उन लोगों की बात करें जिनकी अंग्रेजी इतनी अच्छी नहीं है तो आप लगभग 5 से 6 महीने तैयारी करके इस एग्जाम को आसानी से पास कर सकते हैं।
>आईईएलटीएस एग्जाम कितने प्रकार का होता है?
अगर हम IELTS एग्जाम के प्रकारों के बारे में बात करें तो इसके मुख्यतः दो प्रकार होते हैं:-
- Academic(अकादमिक)
- Genral Purpose(जनरल पर्पस)
अगर आप USA, UK, Canada, Australia, Newziland जैसे देशों में पढ़ने के लिए जाना चाहते हैं तो आपको Academic एग्जाम को देना होता है और अगर आप इस एग्जाम में पास हो जाते हैं तभी आप इन देशों में पढ़ाई करने के लिए जा सकते हैं।
यदि आप ऐसे व्यक्ति हैं जो कि अंग्रेजी भाषी देशों जैसे कि Canada, UK, USA, Australia, आदि में नौकरी करने या स्थाई रूप से बसने के लिए जाना चाहते हैं तो आपको Genral पर्पस एग्जाम देना होता है। इस एग्जाम को भी पास करना अनिवार्य होता है। इस एग्जाम को पास किए बिना आप इन देशों में नौकरी व अन्य काम के लिए नहीं जा सकते।
तो अब हमें उम्मीद है कि आप इसके प्रकारों के बारे में जान गए होंगे IELTS के बारे में विस्तार से जानने के लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
> आईईएलटीएस(IELTS) परीक्षा कौन दे सकता है?(योग्यता)
अगर हम IELTS परीक्षा की योग्यता या इसके eligibility criteria की बात करें तो अगर आप एक विद्यार्थी हैं और यदि आप 12th से पहले इस एग्जाम को देना चाहते हैं तो इस स्थिति में आवेदक की उम्र 16 साल से ऊपर होनी चाहिए अगर आपकी उम्र 16 साल से नीचे है तो आप इस परीक्षा में नहीं बैठ सकते। जिसको कि हम इस परीक्षा का नियम या योग्यता कह सकते हैं।
यदि आप इस परीक्षा को दे चुके हैं तो इस परीक्षा को पास करने का एक निर्धारित मापदंड है जिसको कि बैंड सिस्टम कहते हैं जिसमें आपको 0 से लेकर 9 तक इसको दिया जाता है यदि आप आईईएलटीएस परीक्षा में 5.5 या उससे ऊपर स्कोर करते हैं तो आप आसानी से इन सभी देशों में पढ़ाई करने या अन्य कामों के लिए जा सकते हैं।
> IELTS एग्जाम फॉर्म भरने की प्रक्रिया।
अगर आप भारत में IELTS एग्जाम के फॉर्म को भरना चाहते हैं तो आप “British Council” और “IEDP” में से किसी भी इंस्टिट्यूट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एग्जाम फॉर्म भर सकते हैं। भारत में यह दो इंस्टिट्यूट ही आईईएलटीएस एग्जाम को कराती हैं जो की मान्यता प्राप्त संस्थान है।
अगर हम आईईएलटीएस(IELTS) के एग्जाम फॉर्म को भरने की फीस की बात करें या अगर हम यह कहे कि आपको इस एग्जाम को देने के कितने रुपए देने होंगे तो अगर आप आईईएलटीएस एग्जाम को भारत में तो आपको ₹14700 रुपए देने होते हैं जोकि आईईएलटीएस एग्जाम की फीस है।
तो आइए अब बात करते हैं कि आईईएलटीएस एग्जाम का पेपर फॉर्मेट क्या होता है? या इस एग्जाम में आपकी किन-किन बातों पर ध्यान दिया जाता है।
> IELTS एग्जाम का क्या पेपर फॉर्मेट है?
आईईएलटीएस(IELTS) एग्जाम की अवधि लगभग 3 घंटे होती है इन 3 घंटों में आपकी अंग्रेजी बोलने, लिखने,पढ़ने, समझने व सुनने आदि की कलाओं को परखा जाता है जिसे परखने के बाद यह निर्धारित किया जाता है कि आप अंग्रेजी भाषा को कितनी अच्छी तरह से जानते हैं इस परीक्षा को चार अलग-अलग भागों में विभाजित किया गया है
- सुनना (40 मिनट)
- लिखना (60 मिनट)
- पढ़ना (60 मिनट )
- बोलना (लगभग 10 से 15 मिनट )
आप इन सभी चीजों का अभ्यास अंग्रेजी टीवी शो देखने, अंग्रेजी अखबार पढ़ने, यूट्यूब पर अंग्रेजी वीडियोस देखने व अन्य तरह के अंग्रेजी भाषा वाले वीडियोस को देखकर कर सकते हैं। शुरुआत में अगर आपकी अंग्रेजी भाषा कमजोर है तो आप Subtitles को ऑन कर के यूट्यूब पर अंग्रेजी वीडियोस को समझ सकते हैं जिससे आपको यह पता चलेगा कि अंग्रेजी भाषा को किस तरह से बोला जाता है।
अंग्रेजी भाषा में वीडियोस या मूवीस को सुनने और देखने से आपको से आपको अंग्रेजी समझने में आसानी होगी हम मानते हैं कि आपको शुरुआत में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन कुछ समय पश्चात आप देखेंगे कि आप की अंग्रेजी मैं सुधार हुआ है।
अगर आप अंग्रेजी अखबारों को पढ़ेंगे तो आप अंग्रेजी के नए-नए शब्दों से अवगत होंगे तो आप इन सभी चीजों की मदद से अपनी अंग्रेजी भाषा को बेहतर कर सकते हैं। तो आइए अब जानते हैं कि IELTS एग्जाम स्कोर Sheet क्या होती है?
> IELTS एग्जाम स्कोर Sheet क्या है?
IELTS एग्जाम में आपको एक स्कोर Sheet देखने को मिलती है जिसे “बैंड सिस्टम” कहते हैं परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी को 0 से लेकर 9 अंकों के बीच में स्कोर दिया जाता है जिससे यह निर्धारित किया जाता है कि आप इस परीक्षा में पास हुए हैं या नहीं। अगर आप का स्कोर 5.5 या उससे अधिक होता है तो आप USA, UK, Canada, Newzeland जैसे देशों में पढ़ाई करने या नौकरी अथवा स्थाई रूप से बचने एवं व्यवसाय करने के लिए जा सकते हैं।
- 9 – विशेषज्ञ उपयोगकर्ता
- 8 – बहुत अच्छा उपयोगकर्ता
- 7 – अच्छा उपयोगकर्ता
- 6 – सक्षम उपयोगकर्ता
- 5 – मामूली उपयोगकर्ता
- 4 – सीमित उपयोगकर्ता
- 3 – बेहद सीमित उपयोगकर्ता
- 2 – आंतरायिक उपयोगकर्ता
- 1 – कोई नहीं- उपयोगकर्ता
- 0 – परीक्षण का प्रयास नहीं किया
ऊपर दिए हुए बैंड सिस्टम की सहायता से किसी आवेदक की अंग्रेजी भाषा के कौशल का आकलन किया जाता है कि वह अंग्रेजी भाषा को कितनी अच्छी तरीके से जानता है।
> भारत में IELTS एग्जाम के सेंटर्स।
भारत के लगभग हर राज्य में IELTS एग्जाम सेंटर्स है आप नीचे दी हुई लिस्ट के मुताबिक एग्जाम सेंटर्स को देख सकते हैं यह एग्जाम सेंटर लिस्ट आईईएलटीएस द्वारा दी गई ऑफिशियल लिस्ट है:-
पंजाब:- रायकोट,पटियाला, लुधियाना,खन्ना, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, गुरदासपुर होशियारपुर, भटिंडा, बरनाल,अमृतसर, अंबाला।
गुजरात:- अहमदाबाद, आनंद, गांधीनगर, राजकोट, सूरत, वडोदरा।
उत्तर प्रदेश:- नोएडा, लखनऊ, नई दिल्ली।
हरियाणा:- अंबाला, चंडीगढ़, करनाल, कुरुक्षेत्र।
महाराष्ट्र:- ठाणे, पुणे, नवी, मुंबई, नागपुर।
राजस्थान:- जयपुर, श्रीगंगानगर।
तमिलनाडु:- चेन्नई, कोयंबटूर।
केरल:- कन्नूर, कोच्चि, कोट्टायम, कोठमंगला, चैंगन्नूर, अंगमली।
पश्चिम बंगाल:- कोलकाता।
कर्नाटक:- मैंगलोर।
उत्तराखंड:- रूद्रपुर।
आंध्र प्रदेश:- Vizag (विजाग)।
हैदराबाद:- तेलंगाना।
भूटान:- थिंफू।
तो दोस्तों आइए अब बात करते हैं उन तारीखों के बारे में जिनको इस साल यानी कि 2023 में IELTS परीक्षा होने वाली है।
> 2023 में होने वाली आईलेट्स परीक्षा की सभी तारीखें।
भारत में आईईएलटीएस एग्जाम कराने वाले इंस्टीट्यूट्स ने इस साल यानी कि 2023 में होने वाली सभी परीक्षाओं की तारीखों की भी घोषणा कर दी है जो कि नीचे दी हुई है:-
January (जनवरी)
- 7 जनवरी 2023
- 14 जनवरी 2023
- 19 जनवरी 2023
- 28 जनवरी 2023
February (फरवरी)
- 4 फरवरी 2023
- 11 फरवरी 2023
- 16 फरवरी 2023
- 25 फरवरी 2023
March (मार्च)
- 2 मार्च 2023
- 18 मार्च 2023
- 25 मार्च 2023
April (अप्रैल)
- 1 अप्रैल 2023
- 15 अप्रैल 2023
- 20 अप्रैल 2023
- 29 अप्रैल 2023
आइए अब आप लोगों के द्वारा पूछे जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण सवालों के जवाब के बारे में जानते हैं।
FAQ (Frequently Asked Questions)
प्रश्न 1. क्या हम 12th से पहले ielts कर सकते हैं?
उत्तर:- “हाँ” आप 12th से पहले ielts एग्जाम दे सकते हैं बशर्ते आपकी उम्र 16 साल से अधिक होनी चाहिए तभी आप इस परीक्षा को दे सकते हैं।
प्रश्न 2. क्या मुझे विदेश में ielts के बाद नौकरी मिल सकती है?
उत्तर:- “हाँ” अगर आप आईईएलटीएस परीक्षा में उत्तीर्ण हो जाते हैं तो उसके बाद आप अंग्रेजी भाषी देशों में जाकर आसानी से नौकरी ले सकते हैं।
प्रश्न 3. क्या हम बिना पासपोर्ट के आईईएलटीएस दे सकते हैं?
उत्तर:- “नहीं” अगर आपके पास पासपोर्ट नहीं है तो आप किसी भी हालत में IELTS परीक्षा को नहीं दे सकते इस परीक्षा को देने के लिए आपके पास वैध पासपोर्ट होना अनिवार्य है।
प्रश्न 4. क्या ielts की वैधता 3 साल तक बढ़ा दी गई है?
उत्तर:- “नहीं” किसी भी देश ने इसकी वैधता को नहीं बढ़ाया है आपका IELTS सर्टिफिकेट केवल 2 साल तक वैध रहता है आप इस सर्टिफिकेट की वैधता को किसी भी प्रकार से नहीं बढ़ा सकते। इसकी वैधता केवल 2 साल तक ही रहती है।
प्रश्न 5. क्या हम ielts एग्जाम का रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं?
उत्तर:- “हाँ” आप इस परीक्षा का रिजल्ट ऑनलाइन अपने घर पर बैठकर देख सकते हैं। इसके लिए आपको IELTS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगइन करना होगा इसके बाद आप अपनी इस IELTS परीक्षा का रिजल्ट देख सकते हैं।
प्रश्न 6. क्या ielts भारतीय छात्रों के लिए कठिन है?
उत्तर:- “नहीं” ऐसा बिल्कुल नहीं है कि आप एक भारतीय हैं तो आपके लिए ielts परीक्षा कठिन है। अगर आप अंग्रेजी भाषा को बोलना, लिखना, सुनना व पढ़ना को अच्छी तरह से जानते हैं तो आप इस परीक्षा को आसानी से पास कर सकते हैं।
प्रश्न 7. Ielts परीक्षा कितनी बार दे सकते हैं?
उत्तर:- IELTS परीक्षा को आप कितनी भी बार दे सकते हैं इस परीक्षा को देने की ऐसी कोई सीमा नहीं है अगर आप आईईएलटीएस परीक्षा को एक बार में पास नहीं कर पाते तो आप इस परीक्षा को दोबारा से भी दे सकते हैं।
प्रश्न 8. ielts कोर्स कितने साल का होता है?
उत्तर:- IELTS कोई कोर्स नहीं है बल्कि यह एक परीक्षा है जोकि अंग्रेजी भाषी देशों में नौकरी पाने व इन देशों में पढ़ाई करने के लिए दी जाती है।
जो लोग US, UK, Canada जैसे देशों में पढ़ाई करने या नौकरी करने जाना चाहते हैं तो उन लोगों को यह परीक्षा देना अनिवार्य होता है।
> उपसंहार (Conclusion)
तो दोस्तों आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको IELTS(इंटरनेशनल इंग्लिश लैंग्वेज टेस्ट सिस्टम) के बारे में बताया कि यह क्या होता है? इसके कितने प्रकार होते हैं तथा IELTS एग्जाम को देने के लिए आवेदन कर्ता की योग्यता क्या होनी चाहिए। इन्हीं प्रश्नों के साथ-साथ आपके बहुत सारे प्रश्नों के जवाब हमने इस आर्टिकल के माध्यम से दिए हैं।
अब हमें उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा इस आर्टिकल में हमने आपको IELTS एग्जाम के बारे में पूरी जानकारी दी है आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें क्योंकि आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है एवं ऐसी ही शानदार जानकारियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए जुड़े रहिए techrogi.com के साथ।
Also Read: 4G सिम को 5G में कैसे बदलें? How to convert 4G sim to 5G?